Monday, 13 April 2015

SSC Special GK- Indian Rivers (The Ganga)

Indian Geography Rivers – The Ganges


- Indian rivers can be broadly classified in how many categories? – 2 categories A) Rivers belonging to the Himalayan system 2) Rivers belonging to Indian Peninsula
………………………………………………………………….
- Which are the major rivers belonging to the Himalayan system, which flow through India? – Ganges, Indus and Brahmaputra
………………………………………………………………….
- Which is the largest river of India? – Ganges or Ganga, length in India is about 2,500 Km (Indus (3,200Km) and Brahmaputra (2,900Km) are much longer than Ganges but length of their flow in India is smaller when compared with Ganges’ length of flow in India)
………………………………………………………………….
- What is the originating point of river Ganges? – Gomukh or Gaumukh in Uttarakhand
………………………………………………………………….
- Ganges is known by which name after it originates from Gomukh? – Bhagirathi
………………………………………………………………….
- Bhagirathi joins which river at Devprayag (Uttarakhand) to become Ganges? –Alaknanda (It can be said that Bhagirathi becomes Ganges at Devprayag after meeting Alaknanda)
………………………………………………………………….
- Which are the main tributaries of Ganges? – Yamuna, Ghaghara, Gandak, Kosi, Son and Damodar
………………………………………………………………….
- Which are the important tributaries of Ganges, which flow northwards (i.e., from south) to join Ganges? – Son and Damodar
………………………………………………………………….
- Which is the main tributary of the Ganges? – Yamuna (which meets Ganges at Allahabad in Uttar Pradesh)
………………………………………………………………….
- Which mystical river is believed to meet Ganges and Yamuna at Allahabad in invisible form? – Saraswati (This river is believed to have changed its course and disappeared in Indian desert more than 2 thousand years ago)
………………………………………………………………….
- What is the originating point of Yamuna? – Near Mansarovar Lake in China’s Tibet area (However, many Indian devotees believe Yamunotri in Uttarakhand as Yamuna’s originating point)
………………………………………………………………….
- Which are the main tributaries of Yamuna? – Chambal, Ken and Betwa
………………………………………………………………….
- What is the distinct feature of the tributaries of Yamuna? – These rivers flow northwards to meet Yamuna, which flows to their North
………………………………………………………………….
- Ganges flows through which other country apart from India? – Bangladesh
………………………………………………………………….
- Ganges is known by which name in Bangladesh? – Padma
………………………………………………………………….
- Ganges is joined by which river in Bangladesh to form a huge delta, before they submerge in the Bay of Bangal? – Brahmaputra
………………………………………………………………….
- Which delta is formed by juncture of Ganges and Brahmaputra? – The Sunderbans delta
………………………………………………………………….
- What is the distinct feature of Sundarbans delta? – It is world’s largest delta and spreads over a large area of India and Bangladesh (Spread over 4000 sq. km. Majority of Sundarbans is spread over Bangladesh (about 80%) whereas Indian part constitute of the remaining 20%)
………………………………………………………………….
- The name Sundarbans is derived due to – Presence of Sundari trees in this delta area
………………………………………………………………….
- Which important cities are situated on the banks of the Ganges? – Rishikesh, Haridwar, Kanpur, Allahabad, Varanasi, Patna and Kolkata

भारत की नदियाँ – गंगा


- भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ
…………………………………………………………………..
- हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र
…………………………………………………………………..
- भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है)
…………………………………………………………………..
- गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड)
…………………………………………………………………..
- गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी
…………………………………………………………………..
- भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? –अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है)
…………………………………………………………………..
- गंगा की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं? – यमुना, घाघरा, गण्डक, कोसी, सोन और दामोदर
…………………………………………………………………..
- गंगा की वे कौन सी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं जो दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए गंगा में मिलती हैं? – सोन और दामोदर
…………………………………………………………………..
- गंगा की सर्वप्रमुख सहायक नदी किसे माना जाता है? – यमुना (जो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में गंगा से मिलकर संगम का निर्माण करती है)
…………………………………………………………………..
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौन सी नदी अदृश्य रूप में गंगा और यमुना से इलाहाबाद से मिलती है? – सरस्वती (माना गया है कि सरस्वती 2,000 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व मार्ग बदल जाने के कारण भारत के रेगिस्तानों में विलुप्त हो गई थी। कुछ विशेषज्ञ हरियाणा की घग्गर नदी को ही विलुप्त सरस्वती मानते हैं)
…………………………………………………………………..
- यमुना का उद्गम स्थल क्या है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र की मानसरोवर झील (हालांकि भारतीय श्रद्धालु उत्तराखण्ड के यमुनोत्री ग्लेशियर को यमुना का उद्गम मानते हैं)
…………………………………………………………………..
- यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – चम्बल, केन और बेतवा
…………………………………………………………………..
- यमुना की सहायक नदियों की एक विशेषता क्या है? – यह नदियाँ दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए यमुना से मिलती हैं
…………………………………………………………………..
- भारत के अलावा गंगा और किस देश में भी बहती है? – बांग्लादेश में
…………………………………………………………………..
- बांग्लादेश में गंगा को इसके किस स्थानीय नाम से जाना जाता है? – पद्मा (Padma)
…………………………………………………………………..
- बंगाल की खाड़ी में मिलने से पूर्व गंगा किस नदी से बांग्लादेश में मिलकर एक विशाल डेल्टा का निर्माण करती है? – ब्रह्मपुत्र
…………………………………………………………………..
- गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा किस विशाल डेल्टा का निर्माण किया जाता है? – सुंदरबन डेल्टा (Sundarbans)
…………………………………………………………………..
- सुंदरबन डेल्टा की प्रमुख विशेषता क्या है? – यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है, जो 4,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है (इस डेल्टा का लगभग 80% हिस्सा बांग्लादेश में आता है जबकि शेष 20% भारत में आता है)
…………………………………………………………………..
- इस डेल्टा का नाम सुंदरबन कैसे पड़ा? – यहाँ पाए जाने वाले सुंदरी वृक्ष के कारण
…………………………………………………………………..
- गंगा नदी के तट पर बसे प्रमुख भारतीय नगर कौन से हैं? – ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, पटना और कोलकाता

Thursday, 9 April 2015

भारत के प्रमुख ऐतिहासिक शहर व स्थल

भारत के प्रमुख ऐतिहासिक शहर व स्थल
===========================

अहिछत्र - उ. प्र. के बरेली जिले में स्थिति यह स्थान एक समय पाँचालों की राजधानी थी।
आइहोल- यह स्थान कर्नाटक में स्थित है। इसकी मुख्य विशेषता चालुक्यों द्वारा बनवाए गए पाषाण के मंदिर हैं।
अजंता की गुफाएँ- यह स्थान महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसमें 29 बौद्ध गुफाएँ मौजूद हैं। यह गुफाएँ अपनी चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका काल 2 सदी ई. पू. से 7 शताब्दी ई. तक है।
अमरावती- यह ऐतिहासिक स्थल आधुनिक विजयवाड़ा के निकट स्थित है। सातवाहन वंश के समय में यह स्थान काफी फला-फूला।
अरिकामेडू- चोल काल के दौरान पाँडिचेरी के निकट स्थित समुद्री बंदरगाह।
बादामी या वातापी- कर्नाटक में स्थित यह स्थान चालुक्य मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है जो कि गुहा-मंदिरों में पाई जाती है। यह स्थान द्रविड़ वास्तुकला का उत्तम उदाहरण हैै।
चिदाम्बरम- यह स्थान चेन्नई के 150 मील दक्षिण में स्थित है और एक समय यह चोल राज्य की राजधानी थी। यहाँ के मंदिर भारत के प्राचीनतम मंदिरों में से हैं और वे द्रविड़स्थापत्य व वास्तुकला का बखूबी प्रतिनिधित्व करते हैं।
बोध गया- यह स्थान बिहार के गया जिले में स्थित है। इसी स्थान पर बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति किया था।
एलीफेंटा की गुफा- यह मुंबई से लगभग 6 मील की दूरी पर स्थित है। इसमें 7वीं व 8वीं शताब्दी की पत्थर को काटकर बनाई गई गुफाएँ स्थित हैं।
अयोध्या- यह आधुनिक फैज़ाबाद से कुछ दूरी पर स्थित है। यह कोसल राज्य की राजधानी थी और राम का जन्मस्थान यही है।
एलोरा गुफायें - यह स्थान महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसमें पत्थर को काटकर बनाई गईं 34 गुफाएं स्थित हैं।
फतेहपुर सीकरी- यह स्थान आगरा से 23 मील की दूरी पर स्थित है। इसकी स्थापना 1569 में अकबर ने की थी। यहाँ पर 176 फीट ऊँचा बुलंद दरवाजा मौजूद है।
हड़प्पा- पाकिस्तान के पँजाब प्रांत के माँटगोमेरी जिले में स्थित यह स्थल हड़प्पा संस्कृति काल में एक प्रमुख शहर था।
हम्पी - कर्नाटक में स्थित यह स्थान मध्यकालीन युग में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी।
आगरा- इस शहर की नींव लोदी वंश के बादशाह सिकंदर लोदी ने 1509 में रक्खी थी। बाद में मुगल सम्राटों ने इसे अपनी राजधानी बनाया। शाहजहाँ ने यहीं अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था।
अमृतसर- यहीं पर सिक्खों का पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर स्थित है। इसका निर्माण सिक्खों के चौथे गुरू रामदास ने करवाया था।
अवन्ति- पुराणों में अवन्तिका के नाम से प्रसिद्ध भारत का यह प्राचीन शहर 16 महाजनपदों में शामिल था।
इंद्रप्रस्थ- नई दिल्ली के निकट स्थित यह नगर महाभारत काल में कुरू राज्य की राजधानी थी।
उज्जयिनी- छठी सदी ई. पू. में यह शहर उत्तरी अवन्ति की राजधानी था।
कन्नौज- उत्तर प्रदेश में स्थित यह शहर हर्ष की राजधानी थी।
कन्याकुमारी- पद्मपुराण में वर्णित यह शहर भारत के सुदूर दक्षिण
में स्थित है।
कपिलवस्तु- नेपाल के तराई में स्थित इसी जगह में महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था।
कांचीपुरम- वर्तमान में कांजीवरम के नाम से विख्यात यह प्राचीन नगर सात पवित्र नगरों में से एक है।
कुशीनगर- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित इसी स्थान पर महात्मा बुद्ध का महापरिनिïर्वाण हुआ था।
खजुराहो- दसवीं से बारहवीं शताब्दी के मध्य चंदेल शासकों द्वारा निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध खजुराहों मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।
गया- बिहार में स्थित इस नगर की गणना पवित्र नगरियों में की जाती है। यहीं पर बुद्ध को ज्ञान की प्राप्त हुई थी।
जयपुर- 1721 में कछवाहा शासक सवाई जयसिंह ने इस नगर की स्थापना की थी।
झांसी- उत्तर प्रदेश का यह नगर रानी लक्ष्मी बाई की वजह से प्रसिद्ध है।
दौलताबाद- प्राचीनकाल में देवगिरि के नाम से विख्यात यह नगर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे अपनी राजधानी बनाया था।
पाटलिपुत्र- बिहार स्थित पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना के नाम से प्रसिद्ध है। यह मौर्र्यों की राजधानी थी।
पूणे- मराठा सरदार शिवाजी तथा उनके पुत्र शम्भाजी की राजधानी पूणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर माना जाता है।
पुरूषपुर- प्रथम शताब्दी ई.पू. में कनिष्क द्वारा स्थापित पुरूषपुर पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत में स्थित है। इसे वर्तमान में पेशावर के नाम से जाना जाता है।
प्लासी- प्लासी 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुए युद्ध के लिए प्रसिद्ध है।
प्रयाग- तीर्थराज कहलाने वाला यह नगर गंगा-यमुना के संगम पर बसा है। प्राचीन काल से ही इस स्थली की गणना पवित्र नगरियों में की जाती है। बाद में अकबर ने इसका नाम बदलकर इलाहाबाद कर दिया था।
बीजापुर- युसूफ आदिलशाह द्वारा स्थापित यह नगर कर्नाटक में स्थित है। यहां गोल गुंबज मुहम्मद आदिलशाह का मकबरा है।
भुवनेश्वर- वर्तमान समय में उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर प्राचीन समय में उत्कल की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध था। यहाँ के मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
माउंट आबू- दिलवाड़ा के जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध यह स्थान अरावली पर्वत पर स्थित है।
मथुरा- उत्तर प्रदेश में स्थित यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली होने की वजह से प्रसिद्ध है।
मामल्लपुरम- पल्लव नरेश नरसिंह वर्मन द्वारा चेन्नई के पास निर्मित यह नगर वर्तमान में महाबलीपुरम के रुप में विख्यात है। यहां के मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
विजयनगर- इस राज्य की नींव 1336 में तुंगभद्रा नदी के तट पर हरिहर व बुक्का द्वारा रखी गई थी।
श्रवणबेलगोला- कर्नाटक के हसन जिले में स्थित श्रवणबेलगोला जैन धर्म के मुख्य केेंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां जैन तीर्र्थंकर बाहुबली की विशाल मूर्ति है।
सारनाथ- यह स्थान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित है जहां बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।
कोणार्क- यह स्थान सूर्य मंदिर के लिए विख्यात है।
रामेश्वरम- तमिलनाडु में स्थित यह स्थान रामनाथ स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
मदुरै- पाण्ड्य राजाओं की राजधानी एवं तमिलनाडु में स्थित यह नगर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
भीतरगांव- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित यह स्थल गुप्तकालीन ईंटों से बने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

विश्व की भाषायें

विश्व की भाषायें
===========

दुनिया की कितनी भाषाएं हैं इसका उत्तर देना ठीक तरह से संभव नहीं है। एक अनुमान के अनुसार दुनिया में कुल भाषाओं की संख्या 6809 है, इनमें से 90 फीसदी भाषाओं को बोलने वालों की संख्या 1 लाख से भी कम है। लगभग 200 से 150 भाषाएं ऐसी हैं जिनको 10 लाख से अधिक लोग बोलते हैं। लगभग 357 भाषाएं ऐसी हैं जिनको मात्र 50 लोग ही बोलते हैं। इतना ही नहीं 46 भाषाएं ऐसी भी हैं जिनको बोलने वालों की संख्या मात्र 1 है।
दुर्भाग्यवश संचार के माध्यमों में वृद्धि के साथ ही कई ऐसी छोटी भाषाएं हैं जो लुप्तप्राय हैं। इन भाषाओं के लुप्त होने के साथ ही इनके बोलने वालों की संस्कृति भी समाप्त हो जाएगी।
पारिवारिक वर्गीकरण
संस्कृत, ग्रीक, लेटिन आदि भाषाओं का अध्ययन करने पर यह मालूम होता है कि वे किसी एक ही मूल भाषा से निकली हैं। इसी आधार पर भाषाओं को परिवारों में बांटने का प्रयास किया जाता है। भाषा परिवारों के बारे में अलग-अलग विद्वानों की अलग-अलग राय है। भाषा परिवारों के नाम और उनमें शामिल प्रमुख भाषाएं इस प्रकार हैं-
भारोपीय परिवार
यह सर्वप्रमुख भाषा परिवार है जिसके बोलने वालों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है। इस भाषा परिवार की प्रमुख भाषाएं संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, हिंदी, बंगाली, फारसी, ग्रीक, लेटिन, अंग्रेजी, रूसी, जर्मन, पुर्तगाली, इतालवी इत्यादि हैं।
यूराल परिवार
इस परिवार की भाषाएं यूरोप में बोली जाती हैं। प्रमुख भाषाएं हंगेरियन, फिन्निश और मॉर्डिविन हैं।
अल्टाइक परिवार
इस भाषा परिवार की भाषाएं यूरोप (तुर्की), मध्य एशिया (उज्बेक), मंगोलिया (मंगोलियन), सुदूर पूर्व एशिया (कोरियाई, जापानी) इत्यादि में बोली जाती हैं।
चीनी परिवार
यह एशिया का प्रमुख भाषा परिवार है जिसमें दुनिया की सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा मंदारिन (चीनी) शामिल है। इस परिवार की प्रमुख भाषाएं मंदारिन, तिब्बती या मोट, बर्मी, थाई, मैतेई, गारो, नागा, बोडो, नेबारी आदि हैं। यह सभी भाषाएं ध्वनि आधारित हैं।
मलय-पॉलीनेशियन परिवार
इस भाषा परिवार में लगभग 1000 भाषाएं शामिल हैं और ये भाषाएं मुख्य रूप से हिंद व प्रशांत महासागर और दक्षिण-पूर्व एशिया में बोली जाती हैं। इस भाषा परिवार की प्रमुख भाषाएं हैं- मलाया, इंडोनेशियाई, माओरी, फिजियन, हवाइयन इत्यादि।
अफ्रीकी-एशियाई परिवार
इस भाषा परिवार में उत्तरी अफ्रीका और मध्य-पूर्व की भाषाएं शामिल हैं। मुख्य भाषाओं में अरबी और हिब्रू शामिल हैं।
कॉकेशियाई परिवार
इस परिवार की भाषाएं मुख्य रूप से काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच स्थित देशों के लोगों द्वारा बोली जाती हैं। जॉर्जियाई और चेचेन इस परिवार की मुख्य भाषाएं हैं।
द्रविड़ परिवार
इस भाषा परिवार की भाषाएं भारत के दक्षिणी राज्यों में बोली जाती हैं। तमिल, कन्नड़, तेलुगू इस भाषा परिवार की प्रमुख भाषाएं हैं।
ऑस्ट्रो-एशियाटिक परिवार
इस परिवार की भाषाएं एशिया में भारत के पूर्वी हिस्से से लेकर वियतनाम तक बोली जाती हैं। प्रमुख भाषाओं में वियतनामी और ख्मेर शामिल हैं।
नाइजर-कांगो परिवार
इस भाषा परिवार की भाषाएं दक्षिणी सहारा के इलाके में बोली जाती हैं। प्रमुख भाषाओं में स्वाहिली, शोना, झोसा और जुलु शामिल हैं।
अमेरिका परिवार
इस भाषा परिवार में उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ग्रीनलैंड इत्यादि की भाषाएं शामिल हैं। प्रमुख भाषाओं में एस्किमो (ग्रीनलैंड), अथबस्कन (कनाडा और सं. रा. अमेरिका), नहुअव्ल (मैक्सिको), करीब, चेरोकी (पनामा के पूर्व में), गुआर्नी अरबक, क्वाचुआ, नुत्का इत्यादि।
भारतीय भाषाएं
प्रसिद्ध भाषाविद ग्रियर्सन के अनुसार भारत में भाषाओं की संख्या 179 और बोलियों की संख्या 544 है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल भाषाओं की संख्या 418 है, जिनमें 407 जीवित भाषाएं हैं जबकि 11 लुप्त हो चुकी हैं।
भारत का संविधान अपनी 8वीं अनुसूची में 18 भाषाओं को मान्यता देता है। देवनागरी लिपि में हिन्दी भारतीय संघ की भाषा है जबकि विभिन्न प्रदेशों की अपनी-अपनी सरकारी भाषाएं हैं। अंग्रेजी भारतीय संघ की दूसरी राजभाषा है। अंग्रेजी का प्रयोग केेंद्र सरकार गैर-हिंदी भाषी राज्यों के साथ संवाद में करती है। अंग्रेजी नागालैंड और मेघालय की राजभाषा है। भारत का संविधान 22 भाषाओं को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देता है जो पूरे देश में बोली जाती हैं।
हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त भारत का संविधान 21 अन्य भाषाओं को मान्यता प्रदान करता है।
भाषाई दृष्टिकोण से भारत में काफी विविधता है। भारतीय भाषाओं का उद्भव व विकास अलग-अलग तरीके से हुआ है और वे भारतीय के विभिन्न जातीय समूहों से संबंधित हैं। भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। देश की कुल जनसंख्या का 73 फीसदी भारोपीय परिवार की, 25 फीसदी द्रविड़ परिवार की, 1.3 फीसदी आस्ट्रिक परिवार की तथा मात्र 0.7 फीसदी भाग चीनी-तिब्बत परिवार की भाषाएं बोलता है।
भारतीय भाषाओं को मुख्य रूप से चार परिवारों में वर्गीकृत किया जाता है-
(1) इंडो-यूरोपीय या भारोपीय परिवार
(2) द्रविड़ परिवार
(3)आस्ट्रिक परिवार व
(4) चीनी-तिब्बती परिवार।
भारोपीय और द्रविड़ परिवार देश के प्रमुख भाषा परिवार हैं।
भारोपीय परिवार
यह भारतीय भाषाओं में सबसे महत्वपूर्ण भाषा परिवार है और देश की प्रमुख भाषाएं हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, असमी, उडिय़ा, कश्मीरी, उर्दू, मैथिली और संस्कृत इसमें शामिल हैं।
द्रविड़ परिवार
यह देश का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण भाषा परिवार है जिसमें दक्षिण भारत में बोली जाने वाली लगभग सभी भाषाएं शामिल हैं। द्रविड़ भाषाएं काफी प्राचीन हैं। इस भाषा परिवार की भाषाओं का देश के बाहर की भाषाओं से कोई संबंध नहीं है। रूसी भाषाशास्त्री एस. एस. एंद्रोनोव के अनुसार प्रोटो-द्रविड़ से 21 द्रविड़ भाषाओं की उत्पत्ति हुई। इस भाषा परिवार को तीन भागों- दक्षिणी द्रविड़ वर्ग, मध्य द्रविड़ वर्ग व उत्तरी द्रविड़ वर्ग में विभाजित किया जाता है। इस परिवार की सात मुख्य भाषाएं- कन्नड़, तमिल, मलयालम, तुलु, कोडागू, तोडा और कोटा हैं।
चीनी-तिब्बत परिवार
इस भाषा परिवार के बोलने वाले उत्तरी बिहार, उत्तरी बंगाल और असम में पाये जाते हैं। इन भाषाओं को भारोपीय परिवार की भाषाओं से अधिक पुराना माना जाता है और इनके बोलने वालों को प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में किरात के नाम से जाना जाता था।
इस समूह की भाषाओं को तीन शाखाओं में विभाजित किया जाता है-
(1) तिब्बती हिमालय,
(2) उत्तरी असम तथा
(3) असमी-म्यांमारी।
तिब्बती-हिमालयी भाषाओं को दो वर्र्गों में विभाजित किया गया है-
(1) भोटिया वर्ग तथा
(2) हिमालय वर्ग।
भोटिया वर्ग की भाषाओं में तिब्बती, बाल्ती, लद्दाखी, लाहूली, शेरपा, सिक्किमी-भोटिया आदि भाषाएं शामिल हैं। हिमालय वर्ग में चम्बा, लाहौली, किन्नौरी और लेप्चा भाषाएं आती हैं। उत्तरी असमी वर्ग में 6 बोलियां शामिल हैं-
अका, डफला, मिरी, अबोर, मिश्मी तथा मिशिंग। असमी-म्यांमारी वर्ग की भाषाओं को पांच उपवर्र्गों में विभाजित किया जाता है- बोडो, नागा, कचिन, कुकिचिन और म्यांमारी-बर्मी।
ऑस्ट्रिक परिवार
ऑस्ट्रिक भाषा परिवार का विकास भूमध्य सागर से आये हुए निवासियों द्वारा हुआ। ऑस्ट्रिक भाषाएं मध्य और पूर्वी भारत के पहाड़ी व वन इलाकों में बोली जाती हैं। ये काफी प्राचीन भाषाएं हैं और इनको बोलने वालों को प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में निषाद कहा जाता था। इस भाषा परिवार की सबसे महत्वपूर्ण भाषा संथाली है जिसे लगभग 50 लाख संथाल बोलते हैं। मुंडा जनजाति द्वारा बोली जाने वाली मुंदरी दूसरी सबसे महत्वपूर्ण भाषा है।
अन्य भाषाएं
गोंडी, ओरांव, मल-पहाडिय़ा, खोंड और पारजी जैसी कुछ आदिवासी भाषाएं हैं जो अपने-आप में अनूठी हैं और इन्हें किसी भाषा परिवार के अंतर्गत नहीं रखा जा सकता है।

Tuesday, 7 April 2015

भारत : एक परिचय

भारत : एक परिचय
देश के अन्य नाम - हिन्दुस्तान, इंडिया, आर्यव्रत , भारत
देश की राजधानी - नई दिल्ली
देश का क्षेत्रफल - 32,87,263
भारत की राष्ट्रभाषा - हिंदी
कुल राज्य - 29
केंद्र शासित प्रदेश - 7
कुल जिले - 640
कुल गाँव - 6.40 लाख (लगभग)
देश का अक्षांशीय विस्तार - 84०उत्तरी अक्षांश से 37०6’ उत्तरी अक्षांश तक
देश का देशान्तरीय विस्तार - 68०7’ पूर्वी देशांतर से 97०25’पूर्वी देशांतर तक
पूर्व से पश्चिम तक देश का विस्तार - 2,934 कि. मी.
उत्तर से दक्षिण तक देश का विस्तार - 3,21,4 कि. मी.
मानक समय के लिए चयनित स्थान - इलाहबाद
देश के दक्षिण छोर से भूमध्य रेखा की दूरी - 876 कि.मी.
देश की मुख्य भूमि पर सबसे दक्षिणी छोर - कन्याकुमारी
भारत की स्थलीय सीमा कुल लम्बाई - 15,200 कि. मी.
भारत की सीमा से सटे देश - नेपाल, भूटान, चीन, श्रीलंका,
बांग्लादेश, मयंमार, पाकिस्तान
भारतीय सीमा को स्पर्श करनेवाला सागर तथा समुद्र - हिन्द महासागर, अरब महासागर बंगाल की खाड़ी
राष्ट्रीय आदर्श शब्द - सत्यमेव जयते
राष्ट्रीय फल - आम
राष्ट्रीय फूल - कमल
राष्ट्रीय खेल - हॉकी
सबसे अधिक वर्षा का स्थान - मसिनारम (मेघालय)
सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य - बिहार
सबसे अधिक वनों वाला राज्य - असम
सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर - मुम्बई
सबसे पूर्वी राज्य - अरूणाचल प्रदेश
सबसे पश्चिमी राज्य - गुजरात
सबसे उत्तरी राज्य - कश्मीर
सबसे दक्षिणी राज्य - तमिलनाडू
सर्वाधिक गानों वाली फिल्म - इन्द्रसभा (1933)
सबसे तेज गति से चलनेवाली रेलगाड़ी - शताब्दी एक्सप्रेस (नई दिल्ली से
भोपाल)
सबसे महँगा नगर - बैंगलोर
सर्वाधिकार प्रदूषण फ़ैलाने वाला शहर - कलकाता
भारत की कुल भाषाएँ - 1952 (लगभग)
सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान - भारत रत्न
सर्वाधिकार अनूसूचित जाति वाला राज्य - उत्तर प्रदेश
सर्वाधिक अनूसूचित जनजाति वाला राज्य - मध्यप्रदेश
सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य - केरल (93.91 प्रतिशत)
सबसे कम वर्ष का स्थान - लेह

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान के प्रश्न उत्तर

भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान के प्रश्न उत्तर
=================================
1. लोक सभा तथा राज्य सभा की संयुक्त बैठक कब होती है? → संसद का सत्र शुरू होने पर
2. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए? → मोती लाल नेहरू
3. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था? → 1936
4. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? → जवाहर लाल नेहरू
5. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? → क्रिप्स योजना
6. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थीं? → नरगिस दत्त
7. संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है? → 5
8. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? → 389
9. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? → जुलाई 1946
10. किसी क्षेत्र को ‘अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र’ घोषित करने का अधिकार किसे है? → राष्ट्रपति
11. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?→ जवाहरलाल नेहरू
12. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं? → 24
13. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?→ 9 दिसम्बर, 1946
14. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी? → 299
15. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था? → हैदराबाद
16. भारतीय संविधान में किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है? → भारत शासन अधिनियम 1935
17. राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं? → उच्चतम न्यायालय
18. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? → जी. वी. मावलंकर
19. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? → 20 जुलाई, 1951
20. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया? → 1955
21. प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम आयु है? → 25 वर्ष
22. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?→ सितम्बर 1946
23. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?→ अक्टूबर 1946
24. संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई? → 9 दिसम्बर 1946
25. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला? → 9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946
26. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? → 31 अक्टूबर 1947
27. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? → सच्चिदानन्द सिन्हा
28. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? → डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
29. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?→ जवाहर लाल नेहरू
30. भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था?→ संविधान सभा द्वारा
31. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? → जनता
32. भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री कौन है? → मनमोहन सिंह
33. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? → मोरारजी देसाई
34. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? → राष्ट्रपति
35. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है? → प्रस्तावना
36. केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? → एर्नाकुलम
37. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है? → विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
38. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है? → 545
39. हरियाणा राज्य कब बना था? → 1 नवम्बर, 1966
40. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता? → संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक
41. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे? → श्यामा प्रसाद मुखर्जी
42. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है? → भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
43. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? → लोकसभा के सदस्य
44. कौन उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी? → सुचेता कृपलानी
45. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी? → 1874
46. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं? → सरदार वल्लभ भाई पटेल
47. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे? → राजकुमारी अमृत कौर
48. दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है? → मुम्बई उच्च न्यायालय
49. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया? → 4
50. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए? → 25 वर्ष
51. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ? → 26 जनवरी, 1950
52. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई? → 26 अक्टूबर, 1962
53. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? → जम्मू और कश्मीर
54. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है? → एक
55. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? → 21 जुलाई 1947
56. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? → 22
57. केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के सम्बन्ध में कौन राय देता है? → वित्त आयोग
58. किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है? → जन्म, वंशानुगत, पंजीकरण
59. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है? → लोकतांत्रिक गणतंत्र
60. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है? → प्रधानमंत्री
61. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? → जे. बी. कृपलानी
62. मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी? → 27
63. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया? → गुटनिरपेक्ष
64. किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है? → जम्मू-कश्मीर
65. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है? → ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली
66. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है? → ब्रिटेन
67. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? → आयरलैण्ड
68. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? → दक्षिण अफ़्रीका
69. भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया 28वाँ राज्य कौन-सा है।→ झारखण्ड
70. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा कब प्रदान किया गया? → 1971 में
71. पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना? → 1951
72. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए? → कोई सीमा नहीं
73. भारत का संविधान कब अंगीकर किया गया था? → 26 नवम्बर,1949
74. किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी? → 1985
75. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है? → तमिलनाडु
76. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है? → संसदीय मामले के मंत्री
77. ‘विधान परिषद’ का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए? → 30 वर्ष
78. “राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है? → सरोजिनी नायडू
79. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई? → 1957, केरल
80. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है? → उत्तर प्रदेश
81. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है? → प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
82. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? → भारत शासन अधिनियम 1935 से
83. किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? → 1975 में
84. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? → नीलम संजीव रेड्डी
85. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? → लोकसभा का अध्यक्ष
86. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? → सदन के अध्यक्ष
87. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? → महात्मा गाँधी
88. संसद पर होने वाले ख़र्चों पर किसका नियंत्रण रहता है? → नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
89. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं? → वी.एस.रमा देवी
90. संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है? → 60 दिन
91. पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया? → 1962
92. भारत का संविधान भारत को किस प्रकार वर्णित करता है? → राज्यों का संघ
93. वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? → राज्य सभा
94. पूरे देश को कितने क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है? → 5
95. क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है? → हाँ
96. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया? → गुलज़ारीलाल नन्दा
97. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस ज़िले से हुई?→ नागौर
98. किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया? → कैबिनेट मिशन योजना
99. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? → 208
100. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? → मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था